
दमोह :
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के द्वारा कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 10 में आयोजित जनसुनवाई में जिले के दूरदराज क्षेत्रों से आये हितग्राहियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान सामान्य जनसुनवाई में 268 आवेदनों पर सुनवाई करते हुये संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये।
जनसुनवाई में 20 आधार अपडेशन, 10 महिला एवं बाल विकास,12 आयुष्मान कार्ड एवं 160 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही जनसुनवाई के दौरान कुछ सामूहिक आवदेन भी दिए गए। इस दौरान अपर कलेक्टर मीना मसराम, डिप्टी कलेक्टर छोटे गिरी गोस्वामी, लोकसेवा प्रबंधक चक्रेश पटेल सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।


