मध्य प्रदेश
Trending
आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का जन्मोत्सव श्री बड़े बाबा विद्यासागर गौशाला जटाशंकर में मनाया गया
आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का जन्मोत्सव श्री बड़े बाबा विद्यासागर गौशाला जटाशंकर में मनाया गया

दमोह। शरद पूर्णिमा पर संत शिरोमणि आचार्य भगवान श्री 108 विद्यासागर महाराज एवं आचार्य भगवान श्री 108 समय सागर महाराज जी के अवतरण दिवस पर श्री बड़े बाबा विद्यासागर गौशाला जटाशंकर दमोह में शाम 4 बजे गायों को दलिया, रोटी, गुड़, चारा आदि का वितरिण किया गया। गौशाला के अध्यक्ष नरेंद्र जैन शक्ति ने बताया की आचार्य विद्यासागर जी महाराज की प्रेरणा से आज पूरे देश भर में गौशाला का संचालन हो रहा है और गौमाता की सेवा का कार्य हो रहा है। इस अवसर पर सौरभ जैन अरिहंत, मंटू लहरी, सौरभ लहरी, सुधीर जैन, संदीप जैन, नीरज जैन, सचिन लकी गंगरा, अनिमेष जैन और साथी महिला मंडलों की, बालिका मंडलों की, सेठ सिंघई मंदिर पाठशालाओं के बालिकाओं शिक्षिकाओं उपस्थिति रही।
