Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

जनभागीदारी से सेवा संकल्प अभियान को दें जनआंदोलन का स्वरूप- प्रभारी मंत्री श्री परमार 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में होंगी विविध गतिविधियां, प्रभारी मंत्री ने ऑनलाइन जुड़कर तैयारियों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के मौके पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों एवं प्रस्तावित गतिविधियों की समीक्षा के लिए कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार एवं आनंद विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। इस दौरान दमोह विधायक जयंत मलैया, हटा विधायक उमादेवी खटीक, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, भाव सिंह मासाब  सहित  जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर प्रताप नारायण यादव तथा जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

            प्रभारी मंत्री श्री परमार ने कहा सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक शक्ति को विकास एवं जनसेवा से जोड़ना है। गांव और शहर को बेहतर बनाने, शासकीय एवं सार्वजनिक परिसंपत्तियों को सुदृढ़ करने तथा स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों सहित स्थानीय व्यवस्थाओं में जनभागीदारी बढ़ाने के लिए नागरिकों को सक्रिय सहभागी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि नागरिक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शासन के साथ मिलकर अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप दें, जिससे विकसित भारत के निर्माण में समाज की भूमिका और मजबूत हो। उन्होंने इस आशय की बात रखी।

17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दिया’ के साथ रक्तदान शिविर

            17 सितंबर को ‘आशीर्वाद  का दिया’ कार्यक्रम के तहत नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनभागीदारी से गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसी दिन जिला स्तर से लेकर विकासखंड स्तर तक जनसहयोग से रक्तदान शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नोडल अधिकारियों की जिम्मेदारी निर्धारित की गई है।

            विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की सहभागिता एवं सम्मान के माध्यम से अभियान को जनसरोकार से जोड़ने की तैयारी की गई है। प्रभारी मंत्री ने 17 सितंबर की गतिविधियों में अधिकाधिक नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सेवा, सहभागिता और सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़ेंगी गतिविधियां

            बैठक में ‘मेरे सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा संगीतमय नाट्य प्रस्तुति’, ‘आंगन मिलन’, ‘सेवा ‘ ज्योति कलश यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु’, ‘सेवा के रंग’, ‘राष्ट्र के संग’, ‘25 साल-25 कहानी’ एवं ‘सुशासन सेवा संवाद’ सहित विकसित भारत संकल्प यात्रा  गतिविधियों के कियान्वयन एवं  तैयारियों की समीक्षा की गई।

            ‘मेरे सपनों का भारत’ के तहत शासकीय एवं निजी स्कूलों, कॉलेजों और छात्रावासों में विकसित भारत की थीम पर निबंध एवं चित्रकला जैसी गतिविधियां आयोजित होंगी। वहीं ‘नमो सेवा संगीतमय नाट्य प्रस्तुति’ के लिए संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन के समन्वय से कार्यक्रम आयोजित कर स्थानीय कलाकारों एवं नागरिकों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

हितग्राहियों की सफलता की कहानियां होंगी सामने

            ‘सेवा की कहानी’ के अंतर्गत विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को सामने लाया जाएगा। हितग्राहियों के अनुभवों एवं सफलता की कहानियों को वीडियो अथवा रील  सहित विभिन्न माध्यमों से साझा कर अन्य नागरिकों को भी योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

            प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि अभियान की प्रत्येक गतिविधि औपचारिक आयोजन तक सीमित न रहे, बल्कि उससे आमजन को जोड़ते हुए सेवा, सहभागिता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना मजबूत हो। जिला स्तर से लेकर ग्राम एवं वार्ड स्तर तक प्रभावी समन्वय, सतत निगरानी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि सेवा संकल्प अभियान जिले में व्यापक जनभागीदारी के साथ प्रभावी एवं प्रेरणादायी रूप से संचालित हो सके।

            इस अवसर पर महेश पटेल, संजय सेन, संजय यादव, अमित बजाज, मनीष तिवारी, वर्षा रैकवार, प्रिंस जैन, राघवेंद्र सिंह परिहार, मनीष सोनी, कपिल शुक्ला, मनोज खरे, सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे, अपर कलेक्टर राकेश मोहन त्रिपाठी सहित जिला अधिकारी मौजूद रहे।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!