E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी शाखा जबेरा के कार्यकर्ताओं ने गांव गांव बिक रही अवैध शराब के विरोध में पुलिस थाना प्रभारी जबेरा एवं एसडीएम के नाम जबेरा तहसील में ज्ञापन सौंपा

दमोह। गांव गांव बिकती रही शराब तो सागर बंडा जैसी स्थिति जबेरा विधानसभा में भी हो सकती है भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने आज जबेरा तहसील पहुंचकर एसडीएम महोदय के नाम एवं थाना प्रभारी जबेरा को ज्ञापन सोंपा। किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शोभा सिंह राजपूत एवं संभागीय अध्यक्ष डॉ सुजान सिंह जी ने बताया कि संगठन द्वारा अभी तक दर्जनों ज्ञापन गांव गांव अबैध शराब विक्रय के खिलाफ दिए गए हैं लेकिन शासन प्रशासन द्वारा कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की जा रही है हम सभी ने देखा कि सागर जिले में जहरीली शराब पीने से 35 से अधिक लोगों की मौतें हो चुकी है और 150 लोगों से ज्यादा अस्पताल में भर्ती हैं ऐसी घटना हमारे जबेरा विधानसभा में ना घटे इसी उद्देश्य को लेकर संगठन ने ज्ञापन सौंपा संगठन के लोगों ने कहा अगर जबेरा में कच्च शराब या शासकीय शराब दुकानों की शराब पिने से किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य बिगड़ता है या मृत्यु होती है तो उसकी पूरी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी साथ ही भारतीय शक्ति चेतना पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश सचिव बिनोद सिंह जी ने कहा कि आगे से पुलिस द्वारा अबैध शराब विक्रय बालों पर कोई कार्रवाई नहीं होती तो संगठन द्वारा प्रदेश स्तर पर उग्र आंदोलन किया जाएगा ज्ञापन में किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मगन यादव जी जिला सचिव सुरेश राय जी पार्टी के जिला सचिव पर्वत सिंह जी संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश अहिरवार जी ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश सिंह जी पार्टी ब्लॉक अध्यक्ष भुजबल सिंह जी संगठन एवं पार्टी के समस्त जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारी उपस्थित रहे। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी शाखा जबेरा के कार्यकर्ताओं ने गांव गांव विक रही अबैध शराब के विरोध में पुलिस थाना प्रभारी जबेरा एवं एसडीएम के नाम जबेरा तहसील में ज्ञापन सौंपा।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!