
शहर को जल आपूर्ति करने वाले विभिन्न कनेक्शनो की समीक्षा की गई। जिसमें दमोह जिले में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए अधीक्षण अभियंता ने संबंधित क्षेत्र के सहायक अभियंता संदीप पटैल, सहायक अभियंता बटियागढ़ एवं उनकी टीम को निर्देशित किया कि म.प्र. शासन की मंशानुसार इस भीषण गर्मी के दौर में किसी भी स्थिति में जल आपूर्ति करने वाले प्लांटों को 24×7 के आधार पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाये। लाईनों में यदि किसी भी प्रकार का रखरखाव होना हो तो संबंधित प्लांट के प्रतिनिधियों से बात करके मेनटेनेंस करा लिया जाये।
चूंकि समूचे दमोह जिले में वर्तमान में अत्यधिक 45.46 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। उस स्थिति में जल आपूर्ति करने वाले कनेक्शनों की निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु अधीक्षण अभियंता द्वारा सहायक अभियंता को निर्देश दिये गये। सहायक अभियंता द्वारा अवगत कराया गया कि सीतानगर एवं कोपरा वाटर वर्क्स की विद्युत लाईनों का मेनटेनेंस उनके द्वारा पूर्ण करा लिया गया है। साथ ही अधीक्षण अभियंता ने एक.एक स्टाफ दोनों वाटर वर्क्स कनेक्शनो पर तैनात करने एवं उन्हें 24×7 के आधार पर निगरानी करने हेतु श्री पटैल को निर्देशित किया।
’’आंधी तूफान से क्षतिग्रस्त विद्युत लाईनों का युद्धस्तर पर हुआ सुधार
जिले अंतर्गत विगत सप्ताह आंधी, तूफान, बारिश के कारण नरसिंहगढ वितरण केन्द्र अंतर्गत कुल 18 पोल, बटियागढ़ वितरण केन्द्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों के कुल 28 पोल, तेंदूखेड़ा वितरण केन्द्र अंतर्गत 14 पोल एवं जबेरा वितरण केन्द्र अंतर्गत कुल 32 पोल आंधी तूफान में टूट गये थे। अधीक्षण अभियंता के निर्देशन में वितरण केन्द्रों के कर्मचारियों द्वारा पूरी जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए कम से कम समय में उक्त सभी स्थानों के पोल खड़े कर, विद्युत उपभोक्ताओं को सुचारू विद्युत आपूर्ति बहाल की गई। कई स्थानों पर मार्ग अवरूद्ध होने तथा पोल गिरने के कारणे कार्य में कठिनाईयां आई, फिर भी कर्मचारियों ने दिन.रात मेहनत करते हुए क्षतिग्रस्त पोलों को पुनः स्थापित किया तथा लाइन एवं डीपी का आवश्यक सुधार कार्य युद्ध स्तर पर पूर्ण किया।
विभागीय कर्मचारियों की तत्परता, तकनीकी दक्षता एवं अथक प्रयासो के परिणामस्वरूप बाधित विद्युत सप्लाई को सफलतापूर्वक पुनः बहाल कर दिया गया। सप्लाई प्रारंभ होने से क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने राहत महसूस की। विभाग द्वारा बताया गया कि प्राकृतिक आपदा के कारण विद्युत व्यवस्था प्रभावित हुई थी लेकिन लाइन स्टाफ ने विपरीत परिस्थितियों में भी निरंतर कार्य करते हुए कम समय में सप्लाई बहाल करने का कार्य किया।
अधीक्षण अभियंता अमित चौहान द्वारा सभी उपभोक्ताओं से भविष्य में भी सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा व्यक्त करते हुए, विभाग की ओर से निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की बात कही गई।


