E-Paperमध्य प्रदेश

अस्पताल से घर तक नवजात की देखभाल और नियमित फॉलोअप पर विशेष जोर

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश राय ने बताया कि नवजात शिशु का जीवन सुरक्षित रहे उसका समुचित शारीरिक एवं मानसिक विकास सुनिश्चित हो सके इस उद्देश्य से राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह (15 से 21 नवंबर) के अंतर्गत जिले में स्वास्थ्य संस्थाओं से लेकर समुदाय स्तर तक नवजात शिशुओं की देखभाल, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं अनुवर्ती सेवाओं (फॉलोअप केयर) को सुदृढ़ करने के लिए विशेष सामुदायिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. विक्रांत चौहान ने बताया कि वर्ष 2026 की थीम ’नन्हे शिशु, उज्ज्वल भविष्य-बेहतर कल के लिए निरंतर देखभाल’ के अनुरूप सभी विकासखंड स्तर पर विशेष रूप से समयपूर्व जन्मे, कम वजन वाले एवं बीमार नवजात शिशुओं की देखभाल तथा विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई ; (SNCU)  से उपचार के बाद डिस्चार्ज किए गए बच्चों की नियमित निगरानी पर  ध्यान केंद्रित किया गया है।

जिला चिकित्सालय में संचालित विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई ; (SNCU)  सहित खंड स्तर पर संचालित नवजात शिशु स्थिरीकरण इकाई NBSU से डिस्चार्ज किए गए बच्चों की अद्यतन नामवार सूची तैयार कर संबंधित क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं तक पहुंचाई जा रही है। बीसीएम के माध्यम से साझा की जा रही इस सूची के आधार पर बच्चों का निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार फॉलोअप सुनिश्चित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य यह है कि अस्पताल से घर पहुंचने के बाद भी कोई नवजात आवश्यक स्वास्थ्य जांच एवं देखभाल से वंचित न रहे।

आशा, एएनएम एवं सीएचओ घर पहुंचकर कर रहे स्वास्थ्य निगरानी

समुदाय स्तर पर आशा, एएनएम एवं सीएचओ द्वारा उच्च जोखिम वाले नवजात शिशुओं के घरों का संयुक्त भ्रमण कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति का आकलन किया जा रहा है। गृह भ्रमण के दौरान बच्चे का वजन एवं वृद्धि, स्तनपान की स्थिति, कंगारू मदर केयर ¼KMC½ की निरंतरता, टीकाकरण, विकासात्मक गतिविधियों तथा खतरे के लक्षणों की जानकारी ली जा रही है। परिवार के सदस्यों को नवजात को गर्म रखने, स्वच्छता, उचित पोषण एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के संबंध में भी परामर्श दिया जा रहा है।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!