खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा ग्राम नरसिंहगढ़ स्थित हाइडेलबर्ग सीमेंट फैक्ट्री कैंटीन एवं हिंडोरिया नगर स्थित मिठाई एवं किराना दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण तैयार भोजन, मिठाइयों एवं गजक के लिए गए नमूने, गुणवत्ता जांच हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए नमूने


कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा जांच दल द्वारा ग्राम नरसिंहगढ़ स्थित हाइडेलबर्ग सीमेंट फैक्ट्री कैंटीन एवं हिंडोरिया नगर स्थित मिठाई एवं किराना दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण की कार्यवाही में ग्राम नरसिंहगढ़ स्थित हाइडेलबर्ग सीमेंट फैक्ट्री कैंटीन का निरीक्षण किया गया। परिसर में संग्रहित तैयार भोजन में दाल ,चावल,पनीर की सब्जी,भिंडी की सब्जी, दाल फ्राई ,रोटी एवं दही के नमूने जांच हेतु लिए गए। मौके पर कैंटीन परिसर में फूड हाइजीन का स्तर सही नहीं पाए जाने पर धारा 32 के तहत सुधार सूचना नोटिस जारी किया गया। इसी तरह हिंडोरिया नगर मेन मार्केट स्थित अग्रवाल स्वीट्स का निरीक्षण किया गया। परिसर में विक्रय हेतु संग्रहित कलाकंद के नमूने जांच हेतु लिए गए।
इसी तरह न्यू नेमा स्वीट्स का निरीक्षण करके गजक एवं गजक बर्फी के नमूने जांच हेतु लिए गए। चौरसिया किराना स्टोर का निरीक्षण किया गया एवं नूडल्स के नमूने जांच हेतु लिए गए। इन खाद्य पदार्थों के नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला,भोपाल भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी वेद प्रकाश चौबे एवं माधवी बुधौलिया द्वारा मिठाइयों एवं दुग्ध पदार्थों की गुणवत्ता जांच रैपिड टेस्ट किट से की ग



