Uncategorized

जिला चिकित्सालय दमोह में ‘मिशन मधुहारी क्लिनिक’ का शुभारंभ टाइप-1 डायबिटीज से प्रभावित बच्चों एवं मरीजों को मिलेगी निःशुल्क इंसुलिन,  विशेषज्ञ परामर्श एवं नियमित फॉलोअप की सुविधा

जिला चिकित्सालय दमोह में ‘मिशन मधुहारी क्लिनिक’ का शुभारंभ टाइप-1 डायबिटीज से प्रभावित बच्चों एवं मरीजों को मिलेगी निःशुल्क इंसुलिन,  विशेषज्ञ परामर्श एवं नियमित फॉलोअप की सुविधा

टाइप-1 डायबिटीज से प्रभावित बच्चों एवं मरीजों को नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला चिकित्सालय दमोह में आज ‘मिशन मधुहारी क्लिनिक’ का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष श्री श्याम शिवहरे जी द्वारा किया गया।

            यह क्लिनिक जिला चिकित्सालय के मेडिसिन ओपीडी स्थित NCD क्लिनिक, कक्ष क्रमांक 4 में संचालित होगा। इसके अंतर्गत टाइप-1 डायबिटीज से प्रभावित पंजीकृत मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, इंसुलिन प्रबंधन, डायबिटीज संबंधी प्रशिक्षण तथा प्रतिमाह आवश्यक इंसुलिन एवं सीरिंज निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।

क्लिनिक की प्रमुख सुविधाएं

            मरीजों की नियमित जांच एवं ब्लड शुगर की निगरानी।ब्लड शुगर रिकॉर्ड के अनुसार इंसुलिन की खुराक का निर्धारण एवं समायोजन। इंसुलिन लगाने की सही तकनीक, आहार एवं हाइपोग्लाइसीमिया से बचाव संबंधी प्रशिक्षण। बीमारी से संबंधित जटिलताओं की समय पर पहचान एवं आवश्यकतानुसार उच्च चिकित्सा संस्थानों में रेफरल। एक माह की आवश्यक इंसुलिन एवं इंसुलिन प्रशासन के लिए सीरिंज की निःशुल्क उपलब्धता।

            टाइप-1 डायबिटीज एक स्वप्रतिरक्षी बीमारी है, जिसमें शरीर में इंसुलिन का उत्पादन समाप्त हो जाता है। ऐसे मरीजों को जीवनभर इंसुलिन की आवश्यकता होती है। इंसुलिन की नियमित उपलब्धता एवं समय पर उपचार न मिलने से डायबिटिक कीटोएसिडोसिस (DKA), गंभीर हाइपोग्लाइसीमिया एवं अन्य गंभीर जटिलताओं का खतरा रहता है। मिशन मधुहारी का उद्देश्य इन मरीजों को निरंतर उपचार उपलब्ध कराना तथा उनके परिवारों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम करना है।

            इस अवसर पर CMHO डॉ. राकेश राय, सिविल सर्जन डॉ. प्रह्लाद पटेल, RMO डॉ. दिवाकर पटेल, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील जैन, पैथोलॉजिस्ट डॉ. अमित कुमार जैन, NCD नोडल अधिकारी डॉ. बहादुर सिंह ठाकुर, डॉ. सुरेंद्र विक्रम सिंह, फार्मासिस्ट पुनीत मिश्रा, नर्सिंग ऑफिसर तहमीना मलिक, DPM डॉ. देवेंद्र कुस्तकवार, जिला M&E अधिकारी बलराम राठौर एवं अमित सिंह राठौर उपस्थित रहे।

            जिला चिकित्सालय दमोह की यह पहल टाइप-1 डायबिटीज से प्रभावित मरीजों को सुलभ, सतत एवं निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराने तथा उनके जीवन की गुणवत्ता बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!