मध्य प्रदेश
Trending

शासकीय पी.जी. महाविद्यालय, दमोह में युवा उत्सव के अंतर्गत रूपांकन पक्ष की विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

शासकीय पी.जी. महाविद्यालय, दमोह में युवा उत्सव के अंतर्गत रूपांकन पक्ष की विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

शासकीय पी.जी. महाविद्यालय, दमोह में युवा उत्सव के अंतर्गत रूपांकन पक्ष की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी रचनात्मक एवं कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

            आयोजित प्रतियोगिताओं के परिणामों में रंगोली प्रतियोगिता में उर्वशी वेद (बी.एससी. तृतीय वर्ष) ने प्रथम तथा सानिया बी. (बी.एससी. द्वितीय वर्ष) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कोलाज मेकिंग में उर्वशी वेद (बी.एससी. तृतीय वर्ष) प्रथम एवं सतीश अहिरवार (एम.ए. तृतीय सेमेस्टर) द्वितीय स्थान पर रहे। क्ले मॉडलिंग में आदित्य कुमार (बी.एससी. कृषि पंचम सेमेस्टर) ने प्रथम तथा स्वाति पटेल (बी.एससी. कृषि पंचम सेमेस्टर) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में पुष्पा विश्वकर्मा (बी.एससी. कृषि प्रथम सेमेस्टर) प्रथम एवं हर्ष आठ्या (बी.ए. द्वितीय वर्ष) द्वितीय स्थान पर रहे। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में सतीश अहिरवार (एम.ए. तृतीय सेमेस्टर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

            कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आलोक कुमार जैन के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि युवा उत्सव विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने एवं उनके सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है।

            प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में समिति सदस्यों डॉ. मीरा माधुरी महंत, डॉ निकिता जैन, डॉ. दीपा पाण्डेय एवं डॉ. धीरज जॉनसन का विशेष सहयोग रहा। महाविद्यालय परिवार ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!