E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

सरदार पटेल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमोह की विज्ञान नाटिका राज्य स्तर के लिए चयनित

 दमोह जोन स्तरीय विज्ञान नाटिका का आयोजन शासकीय शिक्षा महाविद्यालय छतरपुर में  किया गया। इसमें सरदार पटेल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमोह की टीम ने जोन स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया । विज्ञान नाटिका में आठ विद्यार्थियों यथा कल्पना ,ऋषिका, सिमरन, पार्वती, रानू, वैष्णवी,अर्पिता एवं शाल्या द्वारा सहभागिता की गई। विज्ञान नाटिका का कथानक विज्ञान और समाज तथा उप कथानक महासागरों की बहाली एवं भावी जीवन का संरक्षण रहा। नाटिका का शीर्षक “रोता समंदर सोता इंसान  पर “स्क्रिप्ट राइटर सुलक्षणा हजारी, निर्देशक बहादुर सिंह ठाकुर एवं सहयोगी शिक्षक तरन्नुम आरा द्वारा विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया ।

            विज्ञान नाटिका में धरती का तापमान  बढ़ने, ग्लेशियर के पिघलने, प्लास्टिक के नुकसान एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों को समाहित किया गया। जोन  स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त सरदार पटेल स्कूल दमोह की टीम राज्य विज्ञान शिक्षण संस्थान जबलपुर में 17 एवं 18 नवंबर 2026 को राज्य स्तर पर सहभागिता करेंगी। इस उपलब्धि पर  विद्यालय परिवार द्वारा सम्मिलित विद्यार्थियों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!