
दमोह। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्मजयंती और स्वच्छ भारत अभियान के तहत ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति इमलाई द्वारा ग्राम इमलाई के शांतिधाम परिसर में एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना और हमारे अंतिम विश्राम स्थल (शान्तिधाम) को स्वच्छ, और व्यवस्थित बनाना था। इस अभियान में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष रत्नेश सुमन, समिति सचिव रमाशंकर अहिरवाल, सरपंच प्रतिनिधि मुकेश कुमार, वरिष्ठ नागरिक मगन ठेकेदार, हिंदुस्तान यूथ आइकन अवार्डी योगेश सुमन, समिति सदस्य भारत कुमार, आशीष कुमार, प्रेमचंद, हरिचन्द्र, बबलू, राहुल, अजय, टीकाराम, मणिशंकर, शुभम ने पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ श्रमदान किया बाद समिति सदस्यों द्वारा पौधारोपण भी किया गया। सभी के द्वारा मुक्तिधाम की ओर आने-जाने वाले रास्तों और बैठने के चबूतरों की अच्छी तरह से साफ-सफाई की गई ताकि वहां आने वाले शोक संतप्त परिवारों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। श्रमदान के पश्चात एक छोटी सभा का आयोजन किया गया, जिसमें समिति अध्यक्ष रत्नेश सुमन ने महात्मा गांधी के श्स्वच्छता ही सेवाश् के विचारों को साझा किया और हिंदुस्तान यूथ आइकॉन अवार्डी योगेश सुमन ने दैनिक जीवन में स्वच्छता को अपनाने का संकल्प दिलाया।


