किसान के खेत तक पानी, घर तक सड़क और खेती के लिए बिजली पहुँचाना प्राथमिकता – राज्यमंत्री श्री पटेल 4.70 करोड़ की लागत से होगा निर्माण पथरिया विधानसभा के अंतिम गाँव तक पहुँचेगी सड़क सुविधा तालगाँव से बड़ागाँव तक 3.50 किमी नवीन सड़क का हुआ भूमिपूजन
किसान के खेत तक पानी, घर तक सड़क और खेती के लिए बिजली पहुँचाना प्राथमिकता - राज्यमंत्री श्री पटेल 4.70 करोड़ की लागत से होगा निर्माण पथरिया विधानसभा के अंतिम गाँव तक पहुँचेगी सड़क सुविधा तालगाँव से बड़ागाँव तक 3.50 किमी नवीन सड़क का हुआ भूमिपूजन

वह किसान के बेटे हैं और किसान की मूलभूत आवश्यकताओं को अच्छी तरह समझते हैं। किसान के खेत तक पानी, घर तक सड़क और खेती के लिए बिजली पहुँच जाए, तो किसान अपनी मेहनत और सामर्थ्य से सब कुछ कर सकता है। इन्हीं आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए कार्य किए जा रहे है। यह बात प्रदेश के आनंद विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल ने पथरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तालगाँव में बरोदा-भरोटा-तालगाँव से बड़ागाँव तक नवीन सड़क मार्ग निर्माण कार्य के भूमिपूजन अवसर पर कही।
राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा 3.50 कि.मी लंबाई की इस सड़क का निर्माण 470.58 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। इस सड़क के भूमिपूजन से उन्हें आत्मीय संतोष की अनुभूति हो रही है। यह पथरिया विधानसभा क्षेत्र की अंतिम सड़क थी, जिसके अभाव में संबंधित गाँव मुख्य सड़क से नहीं जुड़ पा रहे थे। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग आज पूरी हो रही है।
उन्होंने कहा विधानसभा क्षेत्र में जूड़ी, साजली, पंचमनगर और सीतानगर सहित चार प्रमुख बांधों के निर्माण से किसानों के खेतों तक पानी पहुँचाने का प्रयास किया गया है। जूड़ी नदी पर बने बांध का पानी भी एक वर्ष के भीतर क्षेत्र में पहुँचने की उम्मीद है। जब किसानों के खेतों में पानी पहुँचता है और गर्मियों में भी सिंचाई की सुविधा उपलब्ध रहती है, तो उन्हें वास्तविक विकास का संतोष मिलता है।
राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा पहले गर्मी के मौसम में पेयजल और सिंचाई के लिए पानी की कमी रहती थी, लेकिन अब किसान गर्मियों में भी मूंग सहित अन्य फसलों का उत्पादन कर रहे हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में समृद्धि बढ़ रही है। जनता की समस्याओं का समाधान और लोगों के चेहरों पर संतुष्टि देखना ही उनके लिए सबसे बड़ी उपलब्धि


