E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

पथरिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता हत्या के दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त मे

दिनांक 18.10.2026 को मृतक पदम यादव निवासी साहू तिराहा बालाकोट रोड आरटीओ आफिस के पास आरोपीगण 1. नरेन्द्र यादव 2. खेमचंद्र यादव 3. बाबूलाल 4. नीरज 5. दीपेश 6. कमल 7. अभिषेक यादव 8. वीरेन्द यादव सभी निवासी ग्राम मझगुवां थाना गढ़ाकोटा जिला सागर द्वारा एक राह होकर गाड़ी से टक्कर मारकर मोटर साईकिल से नीचे गिरा कर कुल्हाड़ी, लाठी, कत्तना से मारपीट कर हत्या कर दी थी जिसकी फरियादियां देवी यादव की रिपोर्ट पर थाना पथरिया मे अपराध क्र. 533/2026 धारा 126 (2), 103(1), 191(1), 191(2), 190 बी.एन.एस. पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया था।

प्रकरण के सभी आरोपी घटना दिनांक से फरार चल रहे थे। उक्त प्रकरण में पुलिस अधीक्षक दमोह द्वारा आरोपीगणों की तत्काल गिरफ्तारी करने हेतु निर्देश दिये गये थे एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि द्वारा 10,000 रूपये का नगद ईनाम उद्घोषित किया गया था जिसे पुलिस उप महानिरीक्षक सागर द्वारा बढ़ाकर 20,000 रूपये का नगद ईनाम उद्घोषित किया गया था, जो पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि (भा.पु.से.) के निर्देशन मे एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया एवं एसडीओपी पथरिया सुश्री प्रिया सिंधी के मार्गदर्शन मे टीम गठित कर आरोपीगणो की तलाश पतासाजी कर मुखबिर की सूचना पर आरोपी नरेन्द्र उर्फ लल्लू पिता खेमचंद्र यादव उम्र 28 साल 2. दीपेश उर्फ लाल पिता स्व. रमेश यादव उम्र 24 साल दोनो निवासी ग्राम मझगुवां थाना गढ़ाकोटा को बरेठा बाबा की घाटी शाहपुर से दिनांक 22.10.2026 को गिरफ्तार किया गया है।

सराहनीय कार्य – निरी. महेन्द्र कुमार जगेत थाना प्रभारी पथरिया, उपनिरी. श्यामसुंदर दुबे, सउनि अलजार सिंह, प्रआर, नरेन्द्र यादव, आर कपिल, आर नवीन, आर. राहुल, आर. अक्षय, आर. विनोद, आर. अनुराग, चालक आर. रितुराज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!