E-Paperमध्य प्रदेश
राज्यमंत्री श्री लोधी सेवा संकल्प अभियान में होंगे शामिल आज
मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी मंगलवार, 29 सितंबर 2026 को दमोह जिले के प्रवास पर रहेंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार राज्यमंत्री श्री लोधी प्रातः 10:30 बजे निज निवास नोहटा से जिला बैरियल (झमरा) के लिए प्रस्थान करेंगे।
दोपहर 12 बजे वे जिला बैरियल एवं ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बड़नगर से वाराणसी तक जारी सिद्ध संकल्प यात्रा में सहभागिता करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यात्रा का मार्ग झमरा–तारादेही–तेंदूखेड़ा रहेगा। इसके पश्चात शाम 7 बजे राज्यमंत्री तेंदूखेड़ा से नोहटा के लिए प्रस्थान करेंगे तथा शाम 7:45 बजे अपने निज निवास नोहटा, जिला दमोह पहुंचेंगे।
