
दमोह। खेसर ज्ञालपो यूनिवर्सिटी ऑफ़ मेडिकल साइंस ऑफ भूटान द्वारा दिनांक 17 सितंबर से 20 सितंबर तक आयोजित साउथ एशियन अकैडमी ऑफ ऑफथाल्मालॉजी के 5 वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भूटान की राजधानी थिंपू में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश राय ने बच्चों में डिजिटल डिवाइस, मोबाइल, लैपटॉप, एसी हीटर आदि के अत्यधिक उपयोग से आंखों में होने वाले दुष्परिणाम एवं उनके निदान से संबंधित विषय पर दिए गए व्याख्यान के लिये कॉन्फ्रेंस प्रेसिडेंट द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। इस सम्मेलन में भूटान के स्वास्थ्य मंत्री एवं देश-विदेश के नेत्र रोग विशेषज्ञ उपस्थित हुए, इस कॉन्फ्रेंस में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधा राय भी शामिल हुई एवं नवीनतम जानकारियां प्राप्त की। डॉ. राकेश राय के सम्मानित होने पर कलेक्टर, डॉक्टर्स, परिवारजनों एवं मित्रों ने उन्हें बधाई दी हैं।


