मध्य प्रदेश
Trending
जिले में आज से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’- कलेक्टर-पी,एन यादव
जिले में आज से शुरू होगा 'सेवा संकल्प अभियान'- कलेक्टर-पी,एन यादव
दमोह। जिले में आज 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक माह का विशेष ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि शासन के निर्देशों के अनुरूप जिले में इस अभियान को व्यापक जनसहभागिता और सेवा भाव के साथ संचालित किया जाएगा। पी,एन यादव ने कहा अभियान का शुभारंभ आज 17 सितंबर से होगा, जो 17 अक्टूबर तक पूरे एक माह चलेगा। उन्होने कहा अभियान के पहले दिन सभी पात्र हितग्राहियों के घरों पर “आशीर्वाद का दीया” प्रज्ज्वलित किया जाएगा। जनकल्याणकारी और हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक तत्परता और संवेदनशीलता से पहुंचाया जाएगा।

