Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

नाबार्ड ने आजीविका मिशन समूहों को मार्केट लिंकेज का दिया प्रशिक्षण

मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूहों के लिए नाबार्ड द्वारा आजीविका मिशन के सभा कक्ष में मार्केट लिंकेज विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सीएलएफ पदाधिकारियों एवं बैंक सखियों को समूहों के उत्पादों को बाजार से जोड़ने तथा बैंक लिंकेज के माध्यम से स्वरोजगार को बढ़ावा देने की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम की शुरुआत आजीविका मिशन के स्टाफ द्वारा नाबार्ड के डीडीएम राजन तोमरी के स्वागत एवं समूहों की महिलाओं के अभिनंदन के साथ हुई। डीडीएम राजन तोमरी ने प्रशिक्षण के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बैंक लिंकेज के माध्यम से रोजगार शुरू करने और परिवार की आय बढ़ाने के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी।

हिरदेश सिंह ठाकुर ने एफओएम एवं नॉन-एफओएम सहित रोजगार से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देते हुए समूह की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। वहीं ब्लॉक प्रबंधक आजीविका मिशन धर्मेंद्र मिश्रा ने समूहों के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि महिलाएं स्थानीय संसाधनों के आधार पर हस्तनिर्मित उत्पाद तैयार कर उन्हें नाबार्ड के माध्यम से बाजार से जोड़ सकती हैं। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा।

इस अवसर पर नाबार्ड द्वारा बैंक लिंकेज में उत्कृष्ट कार्य एवं समूहों के भौतिक सत्यापन में योगदान के लिए रागिनी राय, वंदना मेहरा, आरती सोनी और नेहा सोनी को सम्मानित किया गया। वहीं सीएलएफ नेतृत्व के लिए नालेश्वर सीएलएफ की अध्यक्ष सुनीता सोनी को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में दीदी कैफे की बहनों द्वारा भोजन की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में अजय शुक्ला, दीपक सोनी, सहायक विकासखंड प्रबंधक दिनेश साहू सहित आजीविका मिशन के स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
Click to listen highlighted text!