E-Paperमध्य प्रदेश

अधीक्षण अभियंता ने किया जबेरा एवं तेंदूखेड़ा का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिये निर्देश

म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, दमोह के अधीक्षण अभियंता द्वारा 04 सितम्बर को दमोह वृत्त अंतर्गत जबेरा एवं तेंदूखेड़ा वितरण केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वितरण केन्द्रों में संचालित विद्युत वितरण व्यवस्था, उपभोक्ता सेवाओं, राजस्व वसूली की समीक्षा की गई। अधीक्षण अभियंता द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उपभोक्ताओं को निर्बाध, गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित विद्युत प्रदाय सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

निरीक्षण के दौरान दोनों वितरण केन्द्रों के कनिष्ठ अभियंताओं को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र अंतर्गत विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित एवं संतोषजनक निराकरण किया जाए तथा सी.एम. हेल्पलाइन एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उपभोक्ताओं के दूरभाष कॉल्स का समय पर उत्तर देने, विद्युत आपूर्ति में आने वाली बाधाओं को न्यूनतम रखने तथा फील्ड स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए गए।

अधीक्षण अभियंता ने माह सितंबर-2026 के लिए निर्धारित राजस्व वसूली लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बकाया विद्युत देयकों की वसूली, मीटर रीडिंग की शुद्धता तथा राजस्व संबंधी कार्यों की नियमित समीक्षा की जाए। इसके अतिरिक्त विद्युत चोरी एवं अनाधिकृत उपयोग के प्रकरणों पर प्रभावी नियंत्रण रखने तथा कंपनी के राजस्व हितों की सुरक्षा हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश भी प्रदान किए गए।

आगामी रबी सीजन को दृष्टिगत रखते हुए अधीक्षण अभियंता द्वारा वितरण केन्द्रों में उपलब्ध ट्रांसफार्मरों की स्थिति की समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देशित किया कि वितरण केन्द्रों में रखे फेल ट्रांसफार्मरों को शीघ्रातिशीघ्र क्षेत्रीय भण्डार सागर में जमा कराया जाए, ताकि आवश्यकता अनुसार नवीन अथवा मरम्मत किए गए ट्रांसफार्मरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके एवं कृषकों तथा उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति प्रदान की जा सके।

निरीक्षण के दौरान कार्यालय एवं विद्युत उपकेन्द्र परिसरों की साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण तथा सुरक्षा मानकों के पालन पर भी विशेष बल दिया गया। अधीक्षण अभियंता ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कार्यस्थलों पर स्वच्छता, अनुशासन एवं सुरक्षा संबंधी सभी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता संतुष्टि, गुणवत्तापूर्ण विद्युत सेवा तथा राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति कंपनी की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी समन्वित रूप से कार्य करें।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!