E-Paperमध्य प्रदेश

मिथ्याछाप सामग्री विक्रय करने के आरोप में दोष सिद्ध होने पर 01 अनावेदक पर 40 हजार रूपये की अर्थदण्ड शास्ति अधिरोपित

 खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत मिथ्या छाप सामग्री विक्रय करने पर दोष सिद्ध होने के आरोप में अपर कलेक्टर एवं न्याय निर्णयन अधिकारी राकेश मोहन त्रिपाठी  ने जिले के 01 अनावेदक पर 40 हजार रूपये के अर्थदण्ड की शास्ति अधिरोपित की है।

            खाद्य सुरक्षा अधिकारी माधवी रावत (बुधौलिया) द्वारा प्रस्तुत परिवाद पर जिले की तहसील हटा के हजारी वार्ड निवासी अनावेदक फूलचंद यादव पिता कंछेदी यादव द्वारा अवमानक पनीर मिथ्या छाप का दोष सिद्ध होने के आरोप में 40 हजार रूपये के मान से अर्थदण्ड की शास्ति अधिरोपित की है।

            उन्होंने संबंधित को निर्देशित किया है कि अधिरोपित शास्ति की राशि एम.पी.ऑनलाईन के माध्यम से ऑनलाईन चालान द्वारा शीर्ष 0210-चिकित्सा एवं लोक स्वास्थ्य 04 लोक स्वास्थ्य 104 शुल्क एवं दण्ड आदि 0754 खाद्य एवं औषधि नियंत्रण में जमा कराकर चालान की एक प्रति न्यायालय अपर कलेक्टर एवं न्याय निर्णयन अधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत की जाये । अधिरोपित शास्ति की राशि 15 दिवस में जमा की जाये। नियत समयावधि में राशि जमा नहीं किये जाने पर अधिनियम की धारा 96 के तहत भू-राजस्व की बकाया की भांति वसूल की जायेगी।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!