E-Paperमध्य प्रदेश

निरीक्षण हेतु पहुँचने वाली टीमों को अपनी समस्याओं, शिकायतों और सुझावों से निसंकोच अवगत कराएँ- कलेक्टर श्री यादव पथरिया में तृतीय शिविर आज, GIS ‘परख’ ऐप से होगा पेपरलेस और जीपीएस आधारित निरीक्षण 44 पंचायतों और 15 वार्डों में 44 टीमें करेंगी डिजिटल निरीक्षण पथरिया में लगेगा मेगा शिविर, मिलेंगे कई योजनाओं के लाभ

 शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ आमजन तक पहुँचाने और धरातल पर उनकी स्थिति का जायजा लेने के उद्देश्य से संचालित ‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान’ के अंतर्गत आज, 21 अगस्त को पथरिया विकासखंड में तृतीय विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर शादी घर, बड़े तालाब के पास, पथरिया में आयोजित होगा। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कहा कि पथरिया विकासखंड अंतर्गत आने वाली 44 ग्राम पंचायतों और नगर परिषद पथरिया के सभी 15 वार्डों को इसमें सम्मिलित किया गया है।

44 टीमें करेंगी घर-घर व क्षेत्र का निरीक्षण

            कलेक्टर श्री यादव ने कहा अभियान के तहत गठित 44 प्रशासनिक टीमें विकासखंड की पंचायतों एवं वार्डों में जाकर प्रत्यक्ष निरीक्षण करेंगी। निरीक्षण के दौरान अधिकारी-कर्मचारी स्थानीय निवासियों से सीधा संवाद स्थापित कर सरकारी योजनाओं की ज़मीनी स्थिति का जायजा लेंगे। इसके साथ ही, गाँवों और शहरी क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए नए प्रोजेक्ट्स एवं आवश्यक निर्माण कार्यों का भी आकलन कर प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।

GIS ‘परख‘ मोबाइल ऐप से होगा पूर्णतः पेपरलेस कार्य

            कलेक्टर ने कहा कि MP SEDC भोपाल द्वारा विकसित GIS ‘परख’ वेब पोर्टल और मोबाइल ऐप का उपयोग इस निरीक्षण कार्य में किया जाएगा। निरीक्षण अधिकारी मौके से ही ‘परख’ ऐप के माध्यम से जानकारी दर्ज करेंगे। ऐप वेब-जीआईएस (Web GIS) पर आधारित है, जिससे अधिकारी की वास्तविक लोकेशन (जीपीएस स्थान) से ही एंट्री दर्ज हो सकेगी। मौके पर ही तस्वीरें कैप्चर कर अपलोड करने की सुविधा होने से पृथक से कोई भौतिक रिकॉर्ड रखने की आवश्यकता नहीं होगी। संपूर्ण प्रक्रिया ऑन-द-स्पॉट और डिजिटल होगी, जिससे जिला स्तर पर मॉनिटरिंग और समीक्षा करना सुगम हो जाएगा।

विभिन्न योजनाओं के लिए लगेंगे काउंटर

            शादी घर परिसर में आयोजित मुख्य शिविर में पीएम किसान सम्मान निधि, फार्मर आईडी, समग्र e-KYC, आधार अपडेटेश, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना एवं ई-कृषि विकास पोर्टल के अंतर्गत कृषकों के लिए टोकन इशू करने की व्यवस्था के लिए समर्पित काउंटर स्थापित किए जाएँगे। शिविर में  क्षेत्र के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग संचालकों के साथ सीधा संवाद किया जायेगा।

ऑन-द-स्पॉट समाधान और जन-अपील

            कलेक्टर श्री यादव ने पथरिया विकासखंड के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुँचकर शासन की योजनाओं का लाभ उठाएँ। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि निरीक्षण हेतु पहुँचने वाली टीमों को अपनी समस्याओं, शिकायतों और सुझावों से नि संकोच अवगत कराएँ।

            उन्होने कहा क्षेत्र से संबंधित सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई और लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण किया जाएगा। जिला स्तर से समाधान योग्य मामलों को जिला मुख्यालय भेजकर शीघ्र समय-सीमा में निस्तारित करने का प्रयास किया जाएगा।

शामिल ग्राम पंचायते

            ग्राम पंचायत सतपारा, सासा, सुजनीपुर, केवलारी, सेमरालखरौनी, नेगुवां, बोतराई, लखरौनी, मिर्जापुर, गूढ़ा, सुहाव, जगथर, बेलखेड़ी, मारा, खिरियाशंकर, किन्द्राहो, बिलानी, रजवांस, खजरी, सूखा, बोबई, शाहपुर, सेमरालोधी, झागर, देवरान, सरखडी, कुमेरिया, हिनौतानरसिंहगढ़, महंतपुर, बरघारी, भौरासा, नंदरई, बांसाकलां, इमलियाघोना, जमुनियामाल, पिपरियातुरकाई, खोजाखेडी, पिपरियाछक्का, बकैनी, सदगुवां, मेहलवारा, सेमराबुजुर्ग, मोहनपुर, खैजरालखरौनी (कुल – 44 )

नगरीय वार्ड – समस्‍त 15 वार्ड (नगर परिषद पथरिया) शामिल है।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!