Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

जरारू धाम गौ अभ्यारण पहुंचे मंत्री प्रहलाद पटेल गौ माताओं को रोटी खिलाई, जैविक डीएपी खाद प्लांट का किया उद्घाटन

प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम विभाग मंत्री प्रहलाद पटेल ने बटियागढ़ विकासखंड के प्रसिद्ध जरारू धाम गौ अभ्यारण का भ्रमण किया। मंत्री श्री पटेल ने सुबह से अभ्यारण के जंगल क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा गौशाला में गौ-माताओं को रोटी खिलाकर सेवा की।

            मंत्री श्री पटेल ने अभ्यारण परिसर में स्थापित जैविक डीएपी खाद प्लांट का उद्घाटन किया। उन्होंने इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए कहा इससे गौशाला से निकलने वाले गोबर का समुचित एवं उपयोगी प्रबंधन सुनिश्चित होगा तथा जैविक खाद के निर्माण को प्रोत्साहन मिलेगा।             उन्होने कहा जैविक डीएपी खाद प्लांट के माध्यम से गोबर का बेहतर उपयोग करते हुए किसानों के लिए जैविक खाद उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। इससे गौशाला प्रबंधन को भी मजबूती मिलेगी और जैविक कृषि को बढ़ावा देने में सहायता मिलेगी।

            श्री पटेल ने कहा गौ- संरक्षण के साथ-साथ गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गोबर एवं अन्य जैविक संसाधनों का उपयोग कर आय के स्थायी स्रोत विकसित करना आवश्यक है। जरारू धाम गौ-अभ्यारण में की गई यह पहल इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!