E-Paperमध्य प्रदेश
प्रभारी खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.आर.बागरी को कारण बताओ आरोप पत्र जारी
जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पटेरा का कलेक्टर प्रताप नारायण यादव द्वारा गत दिवस आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अव्यवस्थाओं एवं कर्मियां प्रदर्शित होने तथा पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में प्रभारी खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.आर.बागरी को कारण बताओ आरोप पत्र जारी किया गया है।
जारी आरोप पत्र में 03 दिवस के भीतर स्पष्टीकरण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर प्रस्तुत करने के लिये कहा गया है, स्पष्टीकरण समय सीमा व संतोषप्रद नहीं पाये जाने पर संबंधित के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।