शासकीय कमला नेहरू महिला महाविद्यालय में तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का समापन

शासकीय कमला नेहरू महिला महाविद्यालय में तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम संचालित किया जा रहा था। जिसका समापन आज 03 जुलाई को प्राचार्य डॉ. जी.पी चौधरी के निर्देशन में किया गया। जिसके अंतर्गत नव प्रवेशित छात्राओं को डॉ. मालती नायक के द्वारा एंटी रैगिंग समिति, आंतरिक शिकायत निवारण समिति, महिला सुरक्षा के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई एवं बताया की छात्राओं की समस्या का किस प्रकार से समाधान किया जाता है। डॉ. अवधेश जैन के द्वारा छात्राओं को सूचना का अधिकार के विषय में जानकारी दी गई। खेलकूद एवं फिजिकल एजुकेशन के विषय में डॉ. प्रिया थापा के द्वारा विद्यार्थियों को बताया गया। एनसीसी एवं एनएसएस के विषय में डॉ. प्रीति वर्मा एवं डॉ. पूजा तंतुवाय के द्वारा छात्राओं को जानकारी प्रदान की गई।
उच्च शिक्षा विभाग के आदेश अनुसार दीक्षारंभ कार्यक्रम में नेशनल टास्क फोर्स से संबंधित जानकारी डॉ. राधा ताम्रकार के द्वारा दी गई। मुख्य वक्ता के रूप में सहायक प्राध्यापक मनोविज्ञान विभाग डॉ. वंदना पांडे एकलव्य विश्वविद्यालय के द्वारा विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार का स्ट्रेस नहीं लेने और नकारात्मकता में भी किस प्रकार से सकारात्मक सोच विकसित करें, से अवगत कराया गया। इन्होंने एनटीएफ के तहत जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर भी विद्यार्थियों से साझा करे। कार्यक्रम का संचालन एवं महाविद्यालय में होने वाली सांस्कृतिक गतिविधियों के विषय में डॉ. आराधना श्रीवास के द्वारा एवं आभार डॉ. आर.पी अहिरवार के द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम की प्रभारी जया अहिरवार समिति सदस्य डॉ. राधा ताम्रकार रही। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी डॉ. डी.के नेमा, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अरुणा एम जैन, दिनेश पटेल, डॉ. प्रणव मिश्रा, डॉ. शिव शंकर मरकाम, डॉ. राजेश पौराणिक, डॉ. उमेश दीपांकर, डॉ. सुखेंद्र गुप्ता, डॉ. राम पवित्र गौतम, चंद्रशेखर राठौर, डॉ. अमिता श्रीवास्तव, डॉ. रेशमा परवीन, डॉ. पूर्णिमा श्रीवास्तव समस्त स्टाफ, अभिभावक एवं अधिक संख्या में छात्राओं की उपस्थिति रही ।



