Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
मध्य प्रदेश
Trending

श्री इमलावाले हनुमान जी मंदिर, बकायन को लोकन्यास ट्रस्ट का दर्जा

श्री इमलावाले हनुमान जी मंदिर, बकायन को लोकन्यास ट्रस्ट का दर्जा

 

बकायन (दमोह)। क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री इमलावाले हनुमान जी मंदिर, बकायन को आधिकारिक रूप से लोकन्यास (ट्रस्ट) घोषित कर दिया गया है। यह निर्णय माननीय अनुविभागीय अधिकारी, पथरिया द्वारा आदेश क्रमांक 162/बी-121/2025-26 दिनांक 18 जून 2026 के तहत जारी न्यायालयीन आदेश के अनुसार लिया गया।

इस ट्रस्ट के गठन में महंत महामंडलेश्वर हरिदास जी, महंत राम अनुग्रह दास जी (छोटे सरकार), माननीय अनुविभागीय अधिकारी नीकेत चौरसिया जी, श्री योगेन्द्र चौधरी तहसीलदार बटियागढ़ तथा क्षेत्र की जनता की महत्वपूर्ण भूमिका रही। लंबे समय से चली आ रही जनभावनाओं और मांग को ध्यान में रखते हुए मंदिर के सुव्यवस्थित संचालन एवं विकास के उद्देश्य से लोकन्यास ट्रस्ट का गठन किया गया है।

ट्रस्ट के पदाधिकारी
महंत हरिदास जी – अध्यक्ष, संरक्षक एवं प्रबंधक
श्री संजय कुमार पलनीटकर – उपाध्यक्ष
श्री राकेश दुबे – सचिव
महंत राम अनुग्रह दास जी – कोषाध्यक्ष
श्री बलराम पटैल – उत्सव संयोजक
श्री ऋषि पटेल – सदस्य
श्री विनय असाटी – सदस्य
श्री पुरुषोत्तम असाटी – सदस्य
श्री लक्ष्मण विश्वकर्मा – सदस्य
श्री हरिशंकर चौरसिया – सदस्य
श्री विशाल पटेल – सदस्य

ट्रस्ट के उपाध्यक्ष श्री संजय कुमार पलनीटकर ने बताया कि हजारों हनुमान भक्तों की अपेक्षाओं के अनुरूप ट्रस्ट पूर्ण पारदर्शिता, समर्पण और सेवा भाव के साथ मंदिर के समग्र विकास, धार्मिक गतिविधियों के सुव्यवस्थित संचालन तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य करेगा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से मंदिर के विकास कार्यों में सहयोग एवं सहभागिता की अपील भी की।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!