Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश

25 जून को विशेष मातृ स्वास्थ्य क्लीनिक का आयोजन चिन्हित जोखिम गर्भवती महिलाओं की विशेषज्ञ फॉलोअप जांच एवं उपचार होगा

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में विस्तारित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत चिन्हित जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की बेहतर स्वास्थ्य देखभाल एवं सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 25 जून को जिले के सभी विकासखण्ड पर विशेष स्वास्थ्य क्लीनिक आयोजित किए गए हैं।

इस संबंध में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉरीता चटर्जी ने बताया कि सिविल अस्पताल हटा एवं सभी सामुदायिक केन्द्र पर स्त्रीरोग विशेषज्ञों द्वारा चिन्हित जोखिम गर्भवती महिलाओं की फॉलोअप जांचआवश्यक परीक्षण एवं उपचार सेवाएं निःशुल्क प्रदान की जाएंगी। वहीं समुदाय के निकट संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सकों तथा कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसरों द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं प्रदाय की  जाएंगी।

इन गर्भवती महिलाओं को मिलेगी प्राथमिकता

विशेष क्लीनिक में उन गर्भवती महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर जांच एवं परामर्श दिया जाएगाजिनकी अनुमानित प्रसव तिथि जून माह के तीसरे सप्ताह तक थीलेकिन अभी तक प्रसव नहीं हुआ है। जिनकी संभावित प्रसव तिथि माह के चौथे सप्ताह में है। उच्च रक्तचापमधुमेहगंभीर रक्ताल्पता (एनीमियाअथवा अन्य जटिलताओं से प्रभावित चिन्हित जोखिम गर्भवती महिलाएं। इन सभी महिलाओं की जांच एवं उपचार स्त्रीरोग विशेषज्ञों तथा स्किल लैब प्रशिक्षित चिकित्सकों द्वारा किया जाएगा।

विशेषज्ञ सेवाओं का लाभ लेने की अपील

डॉचटर्जी ने बताया कि जिला स्तर से चिन्हित जोखिम गर्भवती महिलाओं की सूची संबंधित विकासखण्डों को उपलब्ध करा दी गई हैताकि पात्र हितग्राहियों को संपर्क कर विशेषज्ञ सेवाओं का लाभ दिलाया जा सके। उन्होंने सभी चिन्हित जोखिम गर्भवती महिलाओं से अपील की है कि वे अपने निकटतम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श का लाभ अवश्य लें।

सामान्य गर्भवती महिलाओं की भी होगी जांच

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में सामान्य गर्भावस्था वाली महिलाओं की नियमित स्वास्थ्य जांच के साथसाथ नव चिन्हित गर्भवती महिलाओं तथा अनियमित मासिक चक्र से संबंधित समस्याओं वाली महिलाओं की भी जांच की जाएगी। साथ ही गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों एवं सुरक्षित मातृत्व संबंधी परामर्श सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी

27 जून को जिला चिकित्सालय में भी विशेषज्ञ जांच

डॉचटर्जी ने बताया कि 27 जून को जिला चिकित्सालय दमोह एवं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में भी चिन्हित जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच स्त्रीरोग विशेषज्ञों द्वारा की जाएगीजिससे अधिक से अधिक महिलाओं को समय पर विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!