
दमोह। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 को दमोह जिले में भव्यता पूर्वक मनाया गया जिसमें भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं द्वारा दमोह जिले के मुख्यालय शनि देव मंदिर प्रांगण मैं योग दिवस एक ऋषि के मार्गदर्शन में योग दिवस को भव्यता पूर्वक मनाया। जिसमें सभी मां भक्तों ने योग क्रिया की जिससे शरीर का संचालन व्यवस्थित रूप से हो सके। करो योग रहो निरोग योगासन किए जिससे शरीर में क्षमताएं जागृत हो और शरीर रोग मुक्त रह सके। इसी क्रम में दमोह जिले के पथरिया, हटा, पटेरा, जबेरा, तेंदूखेड़ा सभी ब्लॉकों में भव्यता पूर्वक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।


