Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश

चना एवं मसूर उपार्जन का भुगतान शीघ्र कराने कलेक्टर श्री यादव ने प्रबंध संचालक राज्य विपणन संघ को लिखा पत्र 44.79 प्रतिशत किसानों को ही हुआ भुगतान, शेष भुगतान शीघ्र कराने किया आग्रह

   रबी वर्ष 2025-26 (विपणन वर्ष 2026-27) अंतर्गत PM-AASHA की PRICE SUPPORT SCHEME (PSS) योजना के तहत जिले में रबी फसल चना एवं मसूर का उपार्जन कार्य 30 मार्च से 28 मई 2026 तक संपन्न कराया गया।

            कलेक्टर श्री यादव ने प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश राज्य विपणन संघ मर्यादित को पत्र प्रेषित कर अवगत कराया है कि ई-उपार्जन पोर्टल से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जिले के किसानों को उपार्जित चना एवं मसूर की राशि का केवल 44.79 प्रतिशत भुगतान ही प्राप्त हुआ है।

            उन्होने बताया कि किसानों द्वारा भुगतान लंबित होने संबंधी शिकायतें लगातार सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई एवं विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से दर्ज कराई जा रही हैं। किसानों की समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए उन्होंने स्वीकृत उपार्जन मात्रा के अनुसार शत-प्रतिशत किसानों को शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराने का आग्रह किया है।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!