Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
मध्य प्रदेश
Trending

जल गंगा संवर्धन अभियान जल स्रोत हमारी अमूल्य धरोहर हैं, इनको स्वच्छ रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी

जल गंगा संवर्धन अभियान जल स्रोत हमारी अमूल्य धरोहर हैं, इनको स्वच्छ रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी

दमोह :

            जल संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्राम ढिगसर में स्थित अति प्राचीन तालाब की स्वच्छता हेतु श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभियान मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था जय हनुमान ग्राम विकास समिति के नेतृत्व में ग्राम पंचायत ढिगसर में संचालित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से तालाब की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर समाजसेवी गोपाल पटेल की गरिमामयी उपस्थिति रही। स्वच्छता अभियान में टीम उम्मीद के सभी सदस्यों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।

            इस अवसर पर गोपाल पटेल ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा हमें अपने जल स्रोतों को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। जल स्रोत हमारी अमूल्य धरोहर हैं, इनको स्वच्छ रखना हम सभी की सामाजिक एवं नैतिक जिम्मेदारी है।

            धर्मेंद्र पटेल ने कहा कि सरकार द्वारा जल संरक्षण के लिए निरंतर गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। इस प्रकार की गतिविधियों से हम अपने जल स्रोतों को साफ सुथरा रख सकते हैं।

            इस स्वच्छता अभियान में जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक, विकासखंड समन्वयक, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के परामर्शदाता  प्रस्‍फुटन समिति के सदस्य  तथा टीम उम्मीद के सभी सदस्यों द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संपूर्ण स्वच्छता कार्यक्रम का संचालन ग्राम विकास प्रसफुटन समिति के अध्यक्ष हरगोविंद साहू के द्वारा किया गया। नवांकुर संस्था के राकेश राठौर द्वारा उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया गया।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!