Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

उपभोक्ताओं को गैस रिफिल वितरण में न हो परेशानी- कलेक्टर श्री यादव गैस एजेंसियों को आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

 कलेक्टर प्रताप नारायण यादव द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत जिले की सभी गैस एजेंसियों को उपभोक्ताओं के हित में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। उद्देश्य यह है कि उपभोक्ताओं को गैस रिफिल की बुकिंग एवं होम डिलेवरी के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

            जारी आदेशानुसार होम डिलेवरी के समय हॉकर्स द्वारा किसी भी प्रकार की अतिरिक्त राशि की मांग न की जाए। ऑनलाइन बुकिंग के उपरांत ही उपभोक्ताओं को गैस रिफिल प्रदान किया जाए। होम डिलेवरी के समय उपभोक्ताओं को कम्प्यूटराइज्ड रसीद उपलब्ध कराई जाए। केवल पात्र एवं पंजीकृत उपभोक्ताओं को ही गैस सिलेण्डर प्रदान किए जाएं। अनाधिकृत स्थलों पर सिलेण्डरों का भंडारण एवं विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बुकिंग एवं समस्त प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ही रिफिल उपलब्ध कराया जाए। बिना बुकिंग किसी भी उपभोक्ता को गैस रिफिल प्रदाय नहीं किया जाए। गैस एजेंसियों को उपभोक्ताओं की समस्याओं जैसे ई-केवाईसी (E-KYC), मोबाइल नंबर परिवर्तन एवं अन्य संबंधित समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!