विधायक जयंत मलैया ने चलाया स्वच्छता अभियान एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर हुए विविध कार्यक्रम

दमोह – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में आज शहर के बड़ी देवी माता मंदिर परिसर में कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान चलाया गया।
स्वच्छता अभियान के दौरान विधायक जयंत मलैया के साथ कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया और आमजन को भी स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
विधायक जयंत मलैया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं। आज का स्वच्छता अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी से देश निर्माण का प्रतीक है। हम सभी का कर्तव्य है कि स्वच्छता और सेवा के इस संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएं और विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।
इसके पश्चात विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले नागरिकों के निवास पर पहुंचकर उनसे भेंट की गई। इस दौरान साहित्यकार श्रीकांत चौधरी, राजेंद्र जैन अटल वरिष्ठ पत्रकार, स्वामी अशोक तिवारी पेंशनर्स संघ, वरिष्ठ अधिवक्ता कमलेश भारद्वाज, डॉक्टर श्रीपाद शेण्डेय, अमजद डायमंड उद्योगपति से मुलाकात कर उनके सामाजिक योगदान की सराहना की गई तथा उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम के दौरान जिला महामंत्री अरुण तिवारी, जिला मंत्री रानू नामदेव, जिला सह कार्यालय मंत्री दिलीप चौरसिया, जिला मीडिया प्रभारी प्रिंस जैन, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया, रमाकांत वाजपेई, मंडल महामंत्री अरुण सोनी, मनीष सोनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




