E-Paperमध्य प्रदेश
जिले को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने कार्यकारिणी समिति गठित 30 दिवस में विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करेगी समिति
जिले को पर्यटन हब के रूप में विकसित किए जाने हेतु जिला स्तरीय कार्य योजना तैयार करने के लिए एक कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया है। गठित समिति के अध्यक्ष जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रवीण फुलपगारे होंगे।
समिति में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व समस्त जिला दमोह, नोडल अधिकारी डीएटीसीसी दमोह, संरक्षण सहायक एएसआई शुभम अरजरिया, क्षेत्रीय सहायक सीसीआरटी कृपाल सिंह, मार्गदर्शक दमयंती संग्रहालय सुरेंद्र कुमार चौरसिया, पीएम श्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के अतिथि विद्वान धीरज जॉनसन तथा जिला जनसंपर्क अधिकारी याशिक अहमद कुरैशी को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है, उक्त कार्यकारिणी समिति को निर्देशित किया गया है, कि वह 30 दिवस के भीतर जिले के पर्यटन विकास से संबंधित विस्तृत कार्य योजना तैयार कर संबंधित कार्यालय को प्रस्तुत करे।



