E-Paperमध्य प्रदेश
जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति एवं जिला टास्क फोर्स की त्रैमासिक बैठक 8 जून को
कलेक्टर प्रताप नारायण यादव की अध्यक्षता में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डी.सी.डब्ल्यू.पी.सी.) तथा मिशन वात्सल्य, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, किशोर सशक्तिकरण, बाल विवाह एवं बाल हिंसा रोकथाम कार्यक्रम अंतर्गत गठित जिला टास्क फोर्स की त्रैमासिक बैठक का आयोजन 08 जून सोमवार को किया जाएगा। बैठक समय-सीमा बैठक के पश्चात कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, दमोह में आयोजित होगी।

