
विश्व माहवारी दिवस पर राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के विभिन्न ग्रामों में साथिया के सहयोग से माहवारी के संबंध में विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। इसमें सेनेटरी पैड का विरतण, दीवार लेखन, रैली, माहवारी के दौरान भ्रांतियां, महावारी के द्वारा रखने वाली स्वच्छता सहित अन्य जानकारी के बारे में महिलाओं व किशोरियों को अवगत कराया।
इस दौरान देखने में आया है कि बहुत सारे गांव में माहवारी को लेकर अनेक भ्रांतियां थी जिन पर ग्राम के साथिया के कारण अब किशोरिया आपस में चर्चा कर अपनी शंकाओं का समाधान करने लगी है।
जिले के विभिन्न ग्रामों में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए ग्राम भारती महिला मंडल अध्यक्ष भारती अग्रवाल, संस्था प्रतिनिधि नितेश कुसम्हा, परियोजना समन्वयक महेंद्र मिश्रा सहित मास्टर ट्रेनर एवं ग्राम की आशा कार्यकर्ता एवं साथिया का विशेष सहयोग रहा।
खुलकर होने लगी है चर्चा
राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के माध्यम से साथिया के द्वारा गांव में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाती है, इसके उपरांत अब धीरे-धीरे गांव की किशोरियां आपस में माहवारी पर खुलकर चर्चा करने लगी है तथा स्वच्छता के साधनों का भी उपयोग करने लगी है।
दुर्गम इलाकों तक पहुंचाई जानकारी
माहवारी स्वच्छता पर जिस प्रकार साथिया के साथ सीएचओ, एएनएम, के साथ आशा कार्यकर्ता, आशा सहयोगी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित जिला व ब्लाक के स्वास्थ्य अधिकारियों का भी विशेष सहयोग रहा जिसके कारण यह कार्यक्रम में सफलता पाई।


