Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 अंतर्गत गंगा दशहरा के पावन पर्व पर ग्रामों में निकली गई कलश यात्रा रैली किशुनगंज में स्थित वर्षों पुरानी बावड़ी गंगा दशहरा अवसर पर जल संवाद चौपाल आयोजित, जल संरक्षण का लिया संकल्प

जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के अंतर्गत जनपद पंचायत पथरिया, ग्राम पंचायत किशुनगंज, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला दमोह के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था नेहरू युवा नव जागृति नव युवक मंडल समिति, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति किशुनगंज का विकासखंड स्तरीय मुख्य कार्यक्रम ग्राम पंचायत किशुनगंज में स्थित प्राचीन बावड़ी में उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने जल स्रोतों के संरक्षण का संकल्प लिया पारंपरिक पूजन और कलश यात्रा आयोजित। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा ऐतिहासिक बावड़ी के जल का विधि-विधान से पूजन कर किया गया। इसके बाद जल कलश भरकर मंदिर में श्री शिव जी का जलाभिषेक और पूजन-अर्चन किया गया।

        इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष डॉ. मंजू धर्मेन्द्र कटारे, अध्यक्ष जनपद पंचायत पथरिया डॉ. खिलान अहिरवार, संगीता श्रीधर, दिनेश पटेल, उमाशंकर उपाध्याय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी पथरिया सीईओ के.के. पांडे, निशांत श्रीधर, विजय अठया, उपयंत्री राम भरत कटारे, उपयंत्री वर्मा, मनीष गोस्वामी, प्रखर दुबे, पंचायत सचिव जगदीश पटेल, सहसचिव स्नेहलता गुप्ता, मुकेश पांडे, बसंत पटेल, दिलीप कुमार पटेल, जीवन यादव सहित भारी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

            जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत गंगा दशहरा के पावन अवसर पर संस्था नेहरू युवा नव जागृति नवयुवक मंडल समिति के सहयोग से ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों द्वारा ग्राम हिनौता घाट, बकेनी, सागोनी कलां, जोरतला, आदि सभी ग्रामों में कलश यात्रा, रैली जल स्रोत पूजन किया गया।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!