राज्यमंत्री श्री पटेल बाल संस्कार शिविर का समापन कार्यक्रम में हुए शामिल हुए

प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल बटियागढ़ के ऐतिहासिक श्री तारण तरण दिगंबर जैन सम्यक दर्शन चैत्यालय में आयोजित सात दिवसीय ‘बाल संस्कार शिविर’ का समापन बेला में शामिल हुए। राज्यमंत्री श्री पटेल का समिति और आयोजक मण्डल की ओर से स्वागत किया। राज्यमंत्री लखन पटेल ने कहा कि बच्चों में बचपन से ही सु संस्कार डालना आवश्यक हैं, ताकि वे भविष्य में एक जिम्मेदार नागरिक बन सकें। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समापन अवसर पर शिविर के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक प्रस्तुतियां दी गईं। शिविर के दौरान बच्चों को जैन दर्शन के साथ-साथ अनुशासन और सदाचार की शिक्षा दी गई। ज्ञात हो कि 15 मई से शुरू हुए इस शिविर में बच्चों को नैतिक मूल्यों, धार्मिक संस्कारों और जीवन जीने की कला का प्रशिक्षण दिया गया।

