
प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने आज दमोह, जटाशंकर स्थित कार्यालय में क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों से संवाद कर क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।


