दमोह शहरी क्षेत्र के वार्डो में टीकाकरण को लेकर व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने एवं आमजन को टीकाकरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ’’गावी परियोजना’’ के तहत स्वयंसेवी संगठन वाधवानी के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिन्हित किए गए वार्डो में टीकाकरण जागरूकता चौपाल आयोजित किए जा रहे हैं। चौपाल में उपस्थित लोगों को नियमित एवं समय पर टीकाकरण कराने, अफवाहों से बचने तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क सेवाओ का लाभ लेने प्रेरित किया जा रहा है।
आज तिलक वार्ड ऑगनवाडी क्रमांक 47 में टीकाकरण जागरूकता चौपाल दौरान मौजूद लोगों में टीकाकरण संबंधी शंकाओं का समाधान करते हुए शहरी सुपरवाईजर मनीष पाण्डे एवं स्वयंसेवी संगठन वाधवानी प्रतिनिधी आशीष गुप्ता ने बताया कि टीकाकरण के बाद हल्का बुखार, दर्द अथवा हल्की सर्दी- जुकाम जैसी सामान्य प्रतिक्रियाए होना स्वाभाविक है। यह शरीर में प्रतिरोधक क्षमता विकसित होने की प्रक्रिया का हिस्सा होता है। ऐसे लक्षण सामान्यतः एक से दो दिन में स्वतः ठीक हो जाते हैं। टीकाकरण के बाद ऐहियातन स्वास्थ्य विभाग द्वारा दवा भी संबंधित हितग्राही को दी जाती है।
चौपाल दौरान बताया गया कि यदि बच्चे को हल्की सर्दी- खॉसी अथवा सामान्य बुखार हो ,तब भी चिकित्सीय सलाह अनुसार टीकाकरण कराया जा सकता है। टीकाकरण बच्चों ,गर्भवती महिलाओं को सुरखित रखने का सर्वाधिक प्रभावी असरदार उपाय है।



