Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश

1000

पटेरा क्षेत्र अंतर्गत गेहूं उपार्जन केंद्र पडरी सहजपुर में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के समर्थन मूल्य उपार्जन कार्य के दौरान गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर समिति प्रबंधक प्रिंस साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, महाप्रबंधक एवं प्रभारी शाखा प्रबंधक पटेरा द्वारा किए गए आकस्मिक निरीक्षण में यह पाया गया कि उपार्जन नीति के विरुद्ध निर्धारित वजन से अधिक तौल की जा रही थी तथा अमानक एवं घुनायुक्त गेहूं का क्रय किया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर अनुपस्थित रहने एवं लापरवाहीपूर्ण कार्यप्रणाली के कारण प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है।
निलंबन अवधि में तारादेही शाखा रहेगा मुख्यालय
जारी आदेशानुसार निलंबन अवधि में श्री साहू का मुख्यालय शाखा तारादेही निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार केवल जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा, अन्य कोई आर्थिक लाभ प्रदान नहीं किया जाएगा। प्रशासन द्वारा निर्देशित किया गया है कि श्री साहू तत्काल अपना संपूर्ण प्रभार शाखा प्रबंधक पटेरा के निर्देशानुसार सौंपकर भारमुक्त हों तथा निर्धारित मुख्यालय शाखा तारादेही में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!