
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिले के जबेरा विकासखंड के बहुत से ग्रामो में जल संरक्षण को लेकर मानव जीवन विकास समिति ने सराहनीय कदम उठाया है। मानव जीवन विकास समिति के सचिव निर्भय सिंह के नेतृत्व में भिनेनि, हरदुआ कलुमर, चौरई, कांटी, पटी सिंगोरगढ में ग्रामीणजनों के सहयोग और श्रमदान आधारित खेत तालाब निर्माण कुआ गहरीकरण मुडेर निर्माण कार्य किया गया। ग्रामीणों का मानना है इन संरचनाओं के निर्माण से पानी की कमी को पूरा किया जा सकता वाटर रिचार्ज का कार्य होगा, पशुओं को पीने के पानी के साथ-साथ कृषि कार्य में जल की महत्पूर्ण भूमिका होगी। शासन की मंशा को पूर्ण करने और जनहित में जारी योजनाओं को ग्राम के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का कार्य मानव जीवन विकास समिति द्वारा किया जा रहा है।
ब्लॉक समन्वयक राकेश कुमार विश्वकर्मा हरिबाई, अर्चना, अनिल कुमार, चरन सिंह के साथ कार्यकर्ताओं की महत्पूर्ण भूमिका रही।



