
सिविल अस्पताल हटा बीएमओ डॉ. उमाशंकर पटेल ने कलकुआ और मजरा गांव में चल रहे टीकाकरण सत्र का जायजा लिया। कलकुआ और मजरा दोनो केंद्रों पर एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं से ड्यू लिस्ट, टीकाकरण वाले बच्चो और गर्भवती महिलाओं की संख्या आदि के विषय मे चर्चा कर जानकारी ली और आदिवासी अंचल में स्वास्थ्य सेवाओ के विषय मे दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बीसीएम देवेंद्र सिंह ठाकुर, विक्रम सिह परिहार मौजूद रहे।
डॉ. उमाशंकर पटेल ने स्वास्थ्य कर्मचारियों को रिपोर्टिंग, रोस्टर आधार पर कार्य, हितग्राहियों को चिन्हित कर स्वास्थ्य परीक्षण आदि के निर्देश दिए और कहा कि ग्रामीण अंचलों में महिलाओं और परिजनों को जागरूक कर सतत निगरानी करें ताकि कोई भी बच्चा और महिला टिकाकरण और स्वास्थ्य सुविधाओं से बंछित न रहे।


