Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के निराकरण हेतु जन सुनवाई आज

 ऊर्जा विभाग दमोह के अंतर्गत विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों के निराकरण के लिए प्रत्येक मंगलवार को जिला मुख्यालय सहित वितरण केन्द्र कार्यालय स्तर पर भी “जन सुनवाई” कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में 12 मई दिन-मंगलवार को कार्यालय-अधीक्षण अभियंता, म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं.लि. जबलपुर नाका-दमोह, संभागीय कार्यालय किल्लाई नाका, दक्षिण संभाग-दमोह, संभागीय कार्यालय जबलपुर नाका, उत्तर संभाग-दमोह एवं दमोह जिले के ऊर्जा विभाग से संबंधित समस्त 21 नं. वितरण केन्द्र कार्यालयों में ’’जन सुनवाई’’ कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक आयोजित किया गया है।

            अधीक्षण अभियंता अमित चौहान ने सम्मानीय विद्युत उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि वे अपनी विद्युत संबंधी शिकायतों के निराकरण हेतु “जन सुनवाई” कार्यक्रम में उपस्थित होकर, अपनी शिकायतों का नियमानुसार निराकरण करायें।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!