ऊर्जा विभाग दमोह के अंतर्गत विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों के निराकरण के लिए प्रत्येक मंगलवार को जिला मुख्यालय सहित वितरण केन्द्र कार्यालय स्तर पर भी “जन सुनवाई” कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में 12 मई दिन-मंगलवार को कार्यालय-अधीक्षण अभियंता, म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं.लि. जबलपुर नाका-दमोह, संभागीय कार्यालय किल्लाई नाका, दक्षिण संभाग-दमोह, संभागीय कार्यालय जबलपुर नाका, उत्तर संभाग-दमोह एवं दमोह जिले के ऊर्जा विभाग से संबंधित समस्त 21 नं. वितरण केन्द्र कार्यालयों में ’’जन सुनवाई’’ कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक आयोजित किया गया है।
अधीक्षण अभियंता अमित चौहान ने सम्मानीय विद्युत उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि वे अपनी विद्युत संबंधी शिकायतों के निराकरण हेतु “जन सुनवाई” कार्यक्रम में उपस्थित होकर, अपनी शिकायतों का नियमानुसार निराकरण करायें।



