खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा दमोह शहर की रिटेल फूड स्टोर्स का किया गया औचक निरीक्षण कैफीनेटेड बेवरेज एनर्जी ड्रिंक्स के लिए गए नमूनें, गुणवत्ता जांच हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए नमूनें एफएसएसएआई के राष्ट्रव्यापी कैफीनेटेड बेवरेज एनर्जी ड्रिंक्स गुणवत्ता सर्वे अभियान के अंतर्गत लिए गए नमूनें,एनर्जी ड्रिंक्स में कैफ़ीन की मात्रा की होगी जांच

दमोह :
कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशों के तहत् खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत एफएसएसएआई के राष्ट्रव्यापी कैफीनेटेड बेवरेज एनर्जी ड्रिंक्स गुणवत्ता जांच सर्वे अभियान के तहत बाजार में उपलब्ध कंपनी पैक्ड कैफीनेटेड बेवरेज एनर्जी ड्रिंक्स की गुणवत्ता की जांच हेतु खाद्य सुरक्षा जांच दल ने दमोह शहर में रिटेल फूड स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया।
इस देशव्यापी कैफीनेटेड बेवरेज एनर्जी ड्रिंक्स गुणवत्ता जांच सर्वे अभियान के तहत कैफीनेटेड बेवरेज एनर्जी ड्रिंक्स में हैवी मेटल्स,एडेड कलर, कैफ़ीन, सेक्रीन, पेस्टीसाइड,फ्रूट जूस कंटेंट,टोटल सॉल्यूबल सॉलिड,एसिडिटी आदि की उपस्थिति की जांच की जाएगी। देशव्यापी कैफीनेटेड बेवरेज एनर्जी ड्रिंक्स विशेष जांच अभियान के तहत दमोह शहर में बालाकोट रोड स्थित माही डिलाइट का औचक निरीक्षण किया गया। उक्त परिसर में संग्रहित कंपनी पैक्ड स्टिंग ब्रांड कैफीनेटेड बेवरेज एनर्जी ड्रिंक,रेडबुल कैफीनेटेड बेवरेज एनर्जी ड्रिंक्स,रेडबुल शुगर फ्री कैफीनेटेड बेवरेज एनर्जी ड्रिंक्स,हेल ब्रांड कैफीनेटेड बेवरेज एनर्जी ड्रिंक्स एवं प्रीडेटियर ब्रांड कैफीनेटेड बेवरेज एनर्जी ड्रिंक्स के नमूनें जांच हेतु लिए गए। इन कैफीनेटेड बेवरेज एनर्जी ड्रिंक्स के नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।