Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
मध्य प्रदेश
Trending

द्धजन सम्मान और सेवा के पात्र, किसी प्रकार की कोताही बर्दास्त  नहीं- कलेक्टर श्री यादव अपना-घर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, बुजुर्गों से की चर्चा अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

द्धजन सम्मान और सेवा के पात्र, किसी प्रकार की कोताही बर्दास्त  नहीं- कलेक्टर श्री यादव अपना-घर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, बुजुर्गों से की चर्चा अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

दमोह :

जिले के नवागत कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने आज अपना-घर (वृद्धाश्रम) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां रह रहे बुजुर्गों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, सुविधाओं और दैनिक जीवन की स्थिति की जानकारी ली।

कलेक्टर श्री यादव ने कहा, वृद्धजनों की सेवा में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वृद्धाश्रम में रहने वाले सभी लोगों को बेहतर सुविधा, सम्मानजनक वातावरण और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। निरीक्षण के दौरान अधिकांश बुजुर्गों ने अपनी संतुष्टि जाहिर करते हुए बताया कि उन्हें यहां किसी प्रकार की परेशानी नहीं है और वे अच्छे वातावरण में रह रहे हैं। कलेक्टर श्री यादव ने इस पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि सभी खुश है, प्रशासन के लिए सकारात्मक संकेत है।

कलेक्टर श्री यादव ने बुजुर्गों को आध्यात्मिक जीवन अपनाने और भगवान के भजन-पूजन में समय लगाने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि मानव जीवन का उद्देश्य सार्थक होना चाहिए और इसके लिए सकारात्मक सोच और आपसी सहयोग जरूरी है। कुछ बुजुर्गों द्वारा आपसी मतभेद की बात सामने आने पर कलेक्टर ने उन्हें मिल-जुलकर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सामूहिकता और आपसी समझ से ही सुखद वातावरण बनता है, जिससे सभी को लाभ मिलता है, उन्होने आश्वासन दिया कि प्रशासन वृद्धजनों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इस प्रकार के निरीक्षण जारी रहेंगे।

एक वृद्धजन ने पारिवारिक प्रापर्टी विवाद की जानकारी देने पर एसडीएम सौरभ गंधर्व को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। अपने इस भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री यादव वृद्धजनों के कमरो में गये उनसे मिले और उनका आर्शीवाद लिया।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!