मध्य प्रदेश
Trending
दमयंती क्लब की बैठक सुषमा तिवारी की मेजबानी में आयोजित की गई
दमयंती क्लब की बैठक सुषमा तिवारी की मेजबानी में आयोजित की गई

, जिसमें क्लब की अध्यक्ष श्रीमती रितु दुआ सहित पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुणे से पधारी विशिष्ट अतिथि श्रीमती नीरजा श्रीवास्तव का सम्मान किया गया।
बैठक के दौरान युद्ध में दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विश्व शांति की कामना की गई। साथ ही सुर सम्राज्ञी आशा भोषले को दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
गर्मी के मद्देनज़र पक्षियों के संरक्षण हेतु सदस्यों को मिट्टी के सकोरे वितरित किए गए, जिससे पर्यावरण एवं जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया गया।


