आउटसोर्स कर्मचारीयों के सम्मान में भारतीय मजदूर संघ मैदान में
आउटसोर्स कर्मचारीयों के सम्मान में भारतीय मजदूर संघ मैदान में

दमोह। भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री देवेंद्र चौबे ने बताया कि, भारतीय मजदूर संघ प्रदेश के आवाहन पर जिले के समस्त ठेका श्रमिक, संगठित गैर संगठित, ओला, उबर, जोमैटो, फ्लिपकार्ट, अमेजॉन, मोबाइल ऐप पर काम करने वाले एवं स्ट्रीट वेंडर, श्रमिकों के सामने सामाजिक सुरक्षा, स्थायित्व आय की अनिश्चित श्रमिकों के सामने सामाजिक सुरक्षा, स्थायित्व आय की समस्या एवं विधिक अधिकारों से जुड़ी कई गंभीर चुनौतियां जुड़ी है निम्न मांगों को लेकर आउटसोर्स कर्मचारी के लिए प्रदेश में निगम मंडल का गठन किया जाएं। श्रम कानून का शक्ति से पालन किया जाएं। आउटसोर्स कर्मचारी को न्यूनतम वेतन और सामाजिक सुरक्षा प्रदान किया जाएं। समान कार्य समान वेतन दिया जाएं। ठेकेदारों द्वारा किए जा रहे आउटसोर्स कर्मचारी का शोषण बंद हो। आउटसोर्स कर्मचारी के साथ अन्याय समाप्त हो। जायज मांगों के निराकरण हेतु कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर जिलाधीश महोदय को दिनांक 21 अप्रैल 2026 दिन मंगलवार को आउटसोर्स कर्मचारीयों की जायज समस्त मांगों का समावेश कर, जिले के समस्त आउटसोर्स कर्मचारीयों की उपस्थिति में धरना प्रदर्शन रैली ज्ञापन सोपा जावेगा।
