नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं को मिला राजनीतिक सशक्तिकरण का नया अधिकार – पारूल साहू 33% आरक्षण से बदलेगा देश का नेतृत्व, महिलाएं बनेंगी नीति निर्धारण की धुरी – पारूल साहू पूर्व विधायक श्रीमती पारूल साहू ने पत्रकार वार्ता को किया संबोधित
नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं को मिला राजनीतिक सशक्तिकरण का नया अधिकार - पारूल साहू 33% आरक्षण से बदलेगा देश का नेतृत्व, महिलाएं बनेंगी नीति निर्धारण की धुरी - पारूल साहू पूर्व विधायक श्रीमती पारूल साहू ने पत्रकार वार्ता को किया संबोधित
दमोह – नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया जिसे पूर्व विधायक श्रीमती पारूल साहू ने संबोधित किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन उपाध्याय, जिला मंत्री श्रीमती श्यामा उरैती, श्रीमती सुधा सेन, श्रीमती विनीता परस्ते, जिला सह कोषाध्यक्ष श्रीमती कुसुम खरे, मीडिया प्रभारी प्रिंस जैन, सह मीडिया प्रभारी श्रीमती सिमरन जैन, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती अनीता सिंह एवं श्रीमती गिरजा साहू मंचासीन रहीं।
पारूल साहू ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि वर्षों से लंबित उस संकल्प की पूर्ति है, जो महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को नई दिशा देगा। नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को भारतीय लोकतंत्र का ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम बताते हुए कहा कि देश की आधी आबादी को अब उनका वास्तविक अधिकार मिला है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में संभव हुआ है। अब महिलाएं केवल मतदाता नहीं, बल्कि नीति और नेतृत्व की केंद्रबिंदु बनेंगी। 33 प्रतिशत आरक्षण के साथ देश की राजनीति में एक नया अध्याय प्रारंभ हो रहा है, जिससे महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और नीति-निर्धारण में उनकी अहम भूमिका सुनिश्चित होगी। यह अधिनियम वर्ष 2029 तक पूर्ण रूप से लागू हो जाएगा, जिसके बाद बड़ी संख्या में महिलाएं संसद और विधानसभाओं में पहुंचेंगी। पूर्ववर्ती सरकारों ने महिलाओं को केवल वोट बैंक के रूप में उपयोग किया, लेकिन ठोस निर्णय लेने का साहस नहीं दिखाया। प्रधानमंत्री मोदी ने दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ इस विधेयक को पारित कराकर महिलाओं को वास्तविक सशक्तिकरण दिया है। जब मातृशक्ति सशक्त होती है, तब राष्ट्र भी सशक्त होता है। आज की महिलाएं आत्मनिर्भर हैं और राष्ट्र निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।
अंत में, पारूल साहू ने इस ऐतिहासिक पहल के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए सभी महिलाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित
नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत आज मातृशक्ति द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को लाइव प्रसारण के माध्यम से सामूहिक रूप से सुना गया। इस दौरान महिलाओं ने प्रधानमंत्री के विचारों से प्रेरणा लेते हुए संगठन को मजबूत बनाने और समाज में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान आगामी गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें बूथ स्तर तक अभियान को प्रभावी बनाने की रणनीति तय की गई।
इसके उपरांत हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष श्री श्याम शिवहरे एवं सुरखी की पूर्व विधायक श्रीमती पारुल साहू की उपस्थिति में किया गया। इस अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने और उन्हें जागरूक करने का लक्ष्य रखा गया है।
कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती प्रीति ठाकुर, जिला योजना समिति की सदस्य एवं पार्षद श्रीमती कविता राय, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन उपाध्याय, श्रीमती श्यामा उरेती, श्रीमती सुधा सेन, श्रीमती कुसुम खरे, श्रीमती विनीता कुलस्ते, सिमरन जैन सहित भाजपा की अनेक महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का समापन महिला सशक्तिकरण के प्रति दृढ़ संकल्प के साथ हुआ।

