
प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री व वर्तमान दमोह विधायक श्री जयंत मलैया ने जीवनमुक्त सतगुरु बाबा ईश्वरशाह साहिब जी की प्रेरणा से आज दमोह रेल्वे स्टेशन पर हरे माधव निशुल्क प्याऊ का शुभारम्भ किया । हरे माधव परमार्थ सत्संग समिति पिछले 22 वर्षों से निरंतर रेल्वे स्टेशन पर यात्रियों को निशुल्क पानी पिलाने का कार्य करती आ रही है, “मानव सेवा ही सच्चा धर्म है ” यह प्रेरणा रखते हुए समिति द्वारा ये सेवा कार्य किया जा रहा है।



