मध्यप्रदेश के दमोह जिले से किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है
मध्यप्रदेश के दमोह जिले से किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है

दमोह। भारतीय किसान संघ ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रशासन को दमोह जिले की सातवां तहसील में एक साथ तहसीलदार महोदय को ज्ञापन सौंपा है। यह ज्ञापन तहसील के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम भेजा गया है। ज्ञापन में किसानों ने समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की तारीख बार-बार बढ़ाने पर नाराज़गी जताई है। उनका कहना है कि इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके अलावा, सहकारी बैंकों द्वारा 0 प्रतिशत ब्याज की सुविधा समय पर न मिलने और ब्याज दर बढ़ने से किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ने की बात भी कही गई है। किसानों ने पराली जलाने के मामलों में एफआईआर दर्ज करने का विरोध करते हुए इसे अनुचित बताया है। उनका कहना है कि जब तक पराली के समाधान के लिए उचित व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक किसानों पर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि गेहूं खरीदी की प्रक्रिया को सुचारू बनाया जाए और बंद किए गए सायलो केंद्रों को पुनः चालू किया जाए। किसान संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। ज्ञापन के दौरान प्रदेश मंत्री आरसी पटेल प्रांत प्रचार प्रमुख राममिलन पटेल प्रांतीय सदस्य रमेश यादव संभाग मंत्री हेमंत पटेल जिला मंत्री मयंक श्रीवास्तव तहसील अध्यक्ष विजय सिंह जैविक प्रमुख पूरन पटेल एवं अन्य पदाधिकारीयों की उपस्थिति रही ,। जिला अध्यक्ष भारतीय किसन संघ श्रीराम पटेल, पटेरा तहसील अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद मिश्रा, तहसील मंत्री आशीष पटेल, अध्यक्ष किसान संघ पटेरा आशुतोष पटेल, जिला सदस्य दौलत प्रसाद नामदेव , तहसील सदस्य, अखिलेश पटेल, मुकेश दुबे, खिलान सिंह राजपूत, बलराम सिंह राजपूत, ग्रामीण सदस्य महेंद्र सिंह राजपूत, माननी अहीरवाल , प्रताप रजक किसान संघ के सभी सदस्य उपस्थित रहे। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस पर क्या कदम उठाए जाते हैं, यह देखना बाकी है।

