मध्य प्रदेश
Trending
ग्राम पंचायत मादो में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न
ग्राम पंचायत मादो में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न


दमोह हटा ब्लाक की ग्राम पंचायत मादो में जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम के तहत जागरूकता आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नल जल योजना के पंप चालक का प्रशिक्षण, स्कूल आंगनवाड़ी के पेयजल का परीक्षण एवं पेयजल स्रोतों के आसपास साफ सफाई हेतु ग्रामीणों को प्रेरित कर जल शपथ दिलाई गई। विभाग द्वारा ग्रामीणों को जल संरक्षण, पानी की बचत आदि के विषय में जानकारियां दी गई
कार्यक्रम में कार्यपालन यंत्री अशोक मुकाती, ओमप्रकाश सरैया, उपयंत्री देवेश गर्ग, विकासखंड समन्वयक अभिषेक राठौर, सरपंच लक्ष्मण सिंह लोधी, सचिव रामकिशुन मिश्रा सहित ग्रामीणजन मौजूद रहे।



